प्रभावी तिथि: 2 अक्टूबर 2026
Adobe Brand Intelligence क्या है?
Adobe Brand Intelligence एंटरप्राइज़ेज को ब्रांड संबंधी स्पष्ट और निहित दिशानिर्देशों को दर्ज करने, विभिन्न चैनलों पर ब्रांड की प्रस्तुति को मान्य करने, सक्रियण से पहले सहभागिता का पूर्वानुमान लगाने और क्रिएटिव ऐप्स का इस्तेमाल करके ऑटोमेटेड असेंबली को निर्देशित करने में सक्षम बनाता है। यह ब्रांड दिशानिर्देश दस्तावेज़ों, डिज़ाइन सिस्टम्स, स्वीकृत एसेट्स और ब्रीफ़्स जैसे स्पष्ट इनपुट और टिप्पणियों, समीक्षाओं, अनुमोदनों और मानवीय फ़ीडबैक जैसे निहित इनपुट-दोनों से एक संरचित 'ब्रांड ऑन्टोलॉजी' बनाकर काम करता है। ये निहित इनपुट सामूहिक अनुभव से प्राप्त ज्ञान और वास्तविक परिस्थितियों में ब्रांड संबंधी निर्णय को दर्ज करते हैं।
इस प्रशिक्षण डेटा को ग्रहण करने और संरचित करने का नेतृत्व Adobe के फ़ॉरवर्ड-डिप्लॉयड इंजीनियर्स करते हैं। वे ग्राहक की टीमों के साथ सीधे काम करते हैं, ताकि ब्रांड की परिभाषाएँ और संदर्भगत बारीकियाँ सटीक रूप से दर्ज हों और Adobe Brand Intelligence उन दिशानिर्देशों पर ध्यान केंद्रित करे, जो ग्राहक के लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण हैं।
Adobe Brand Intelligence: सामान्य तौर पर प्रोडक्ट की सीमाएँ
Adobe Brand Intelligence के कार्य करने और उपयोग योग्य होने के लिए, ग्राहक को नीचे दिए गए सभी कंपोनेंट्स का लाइसेंस लेना होगा (सामूहिक रूप से, “आवश्यक कंपोनेंट्स”)।
- कम-से-कम एक Adobe Brand Intelligence ब्रांड,
- कम-से-कम एक Adobe Brand Intelligence स्किल ऐड-ऑन,
- ऑपरेशंस (या तो 'एंटरप्राइज़ के लिए Firefly क्रिएटिव प्रोडक्शन' ऑफ़र के माध्यम से या 'शेयर्ड क्रेडिट्स' ऑफ़र के माध्यम से), और
- Adobe फ़ॉरवर्ड-डिप्लॉयड इंजीनियरिंग संसाधन।
ऑपरेशंस। Adobe Brand Intelligence का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को ऑपरेशंस का लाइसेंस लेना होगा। ऑपरेशंस का लाइसेंस 'एंटरप्राइज़ के लिए Firefly क्रिएटिव प्रोडक्शन' ऑफ़र या 'शेयर्ड क्रेडिट्स' ऑफ़र के माध्यम से दिया जाता है। ग्राहक लागू सेल्स ऑर्डर(ऑर्डर्स) में अधिकृत संचालन की संख्या तक उपयोग कर सकता है।
स्टोरेज। ग्राहक Adobe Brand Intelligence के साथ अधिकतम 5 टेराबाइट स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकता है (जब कम-से-कम एक Adobe Brand Intelligence ब्रांड और एक Adobe Brand Intelligence स्किल ऐड-ऑन का लाइसेंस लिया गया हो)।
समवर्ती उपयोगकर्ता। ग्राहक Adobe Brand Intelligence के साथ अधिकतम 50 समवर्ती उपयोगकर्ताओं का इस्तेमाल कर सकता है (जब कम-से-कम एक Adobe Brand Intelligence Brand और एक Adobe Brand Intelligence स्किल ऐड-ऑन का लाइसेंस लिया गया हो)।
Adobe Brand Intelligence - ब्रांड: प्रोडक्ट की सीमाएँ
| प्रोडक्ट और सेवाएं | लाइसेंस मीट्रिक |
|---|---|
| Adobe Brand Intelligence - ब्रांड | प्रति ब्रांड प्रति वर्ष |
Adobe Brand Intelligence - स्किल्स ऐड-ऑन्स: प्रोडक्ट की सीमाएँ
| प्रोडक्ट और सेवाएं | लाइसेंस मीट्रिक |
|---|---|
| Adobe Brand Intelligence - वैलिडेट | प्रति टेनेंट प्रति वर्ष |
| Adobe Brand Intelligence - इंस्ट्रक्ट टू असेंबल | प्रति टेनेंट प्रति वर्ष |
| Adobe Brand Intelligence - सिम्युलेट | प्रति टेनेंट प्रति वर्ष |
परिभाषाएँ
ब्रांड का अर्थ ग्राहक द्वारा बनाए रखी गई एक विशिष्ट व्यावसायिक पहचान है, जिसे एक विशिष्ट प्राथमिक लोगो और उसके अनुमत रूपांतरों द्वारा दर्शाया जाता है। अनुमत रूपांतरों का अर्थ उसी मूल लोगो के वैकल्पिक रूप हैं, जो व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से एक अलग व्यावसायिक पहचान नहीं बनाते। अनुमत रूपांतरों में बिना किसी सीमा के शामिल हैं: (a) रंग के रूपांतर (जैसे, पूर्ण-रंग, एकवर्णी, धूसर-स्तरीय, काले और उलटे/नॉकआउट रूप); (b) अभिविन्यास या लॉकअप के रूपांतर (जैसे, उसी लोगो के क्षैतिज, एक-दूसरे के ऊपर रखे गए, केवल आइकन या प्रतीक वाले, और केवल वर्डमार्क वाले रूप); (c) फ़ाइल फ़ॉर्मेट, रिज़ॉल्यूशन या डाइमेंशन के रूपांतर; (d) खाली जगह, सुरक्षित क्षेत्र या प्रतिक्रियाशील क्रॉप के रूपांतर; (e) स्थानीयकृत रूप, जिनमें मूल चिह्न अपरिवर्तित रहते हुए केवल वर्णनात्मक या टैगलाइन टेक्स्ट का अनुवाद किया जाता है; और (f) स्टाइल के रूपांतर (जैसे, उसी लोगो को अलग-अलग इमेजरी, रंगों, टेक्सचर या क्रिएटिव स्टाइल्स में प्रस्तुत करना)।
समवर्ती उपयोगकर्ता का अर्थ किसी भी समय Adobe Brand Intelligence के साथ इंटरैक्ट करने वाले (अर्थात, कम-से-कम एक संचालन करने वाले) उपयोगकर्ताओं की संख्या है।
जनरेटिव AI फ़ीचर की परिभाषा Adobe Generative Artificial Intelligence फ़ीचर्स के विशिष्ट लाइसेंसिंग नियमों में दी गई है, जो https://www.adobe.com/legal/terms/enterprise-licensing/genai-ww.html पर उपलब्ध हैं।
ऑपरेशन का अर्थ, 'एंटरप्राइज़ के लिए Firefly क्रिएटिव प्रोडक्शन' प्रोडक्ट विवरण में दिए गए अर्थ के अतिरिक्त, स्किल्स के इस्तेमाल के लिए बिलिंग मापदंड भी है। उदाहरण के लिए, स्किल्स 1 से अधिक संचालन का उपभोग कर सकते हैं। प्रत्येक स्किल के लिए ऑपरेशन के इस्तेमाल की दर 'रेट कार्ड' में दी गई है।
रेट कार्ड का अर्थ ऑपरेशन की खपत दरों और सीमाओं का विवरण देने वाली तालिका है, जिसका लिंक दिया गया है या जो उन लागू सेल्स ऑर्डर(ऑर्डर्स) में निर्धारित ,है जिनके तहत ग्राहक ने संचालन का लाइसेंस लिया है। इस तालिका को समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है, जैसे कि स्किल्स जोड़े जाने पर।
स्किल का अर्थ Adobe Brand Intelligence द्वारा निष्पादित क्षमताएँ हैं, जो दस्तावेज़ीकरण और रेट कार्ड में सूचीबद्ध सीमाओं के अधीन हैं। स्किल्स, जनरेटिव AI फ़ीचर्स हैं।