टाइमलाइन में एक क्लिप का चयन करें.
iPhone पर Adobe Premiere में वीडियो क्लिप समय के साथ कैसे बदलती है, जैसे उसकी जगह, स्केल अपारदर्शिता, यह एनिमेट करने के लिए कीफ़्रेम का इस्तेमाल करें.
जब आप कोई कीफ़्रेम जोड़ते हैं, तो Premiere उस पल से जुड़ी प्रॉपर्टी की वैल्यू कैप्चर कर लेता है. जब आप किसीअलग प्रॉपर्टी वैल्यू से एक और कीफ़्रेम जोड़ते हैं, तो Premiere उन दोनों के बीच अपने आप मूवमेंट बना देता है.
आप अपनी वीडियो क्लिप के व्यवहार और समय के साथ उसमें होने वाले बदलावों को बारीकी से नियंत्रित करने के लिए कई सारे कीफ़्रेम जोड़ सकते हैं.
प्लेहेड को उस जगह ले जाएँ जहाँ से आप प्रॉपर्टी को उसकी मौजूदा वैल्यू पर सेट करके एनीमेशन शुरू करना चाहते हैं.
टाइमलाइन कंट्रोल्स में कीफ़्रेम चुनें.
वीडियो क्लिप में प्लेहेड को किसी दूसरी जगह पर ले जाएँ.
टाइमलाइन कंट्रोल्स में फिर से कीफ़्रेम चुने.
उस प्रॉपर्टी की वैल्यू बदले जो समय के साथ होने वाले बदलाव को बताती है।
आप उसी वीडियो क्लिप में मौजूद दूसरी प्रॉपर्टीज़ के लिए कीफ़्रेम जोड़ने हेतु यही प्रोसेस फ़ॉलो कर सकते हैं. यह तरीका आपको इस बात को नियंत्रित करने में मदद करता है कि समय के साथ वीडियो में कई प्रॉपर्टीज़ कैसे बदलती हैं.