बिज़नेस के लिए Adobe Genuine से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पिछली बार अपडेट किया गया 8 मार्च 2022

सामान्य प्रश्न

जेन्युइन Adobe ऐप्स क्या होते हैं?

जेन्युइन Adobe ऐप्स कानूनी रूप से लाइसेंस प्राप्त ऐप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर (ऐप्स) होते हैं, जिन्हें सीधे Adobe या किसी अधिकृत विक्रेता से खरीदा जाता है.

सिर्फ़ जेन्युइन Adobe ऐप्स ही आपको नए फ़ीचर्स और फ़ंक्शनैलिटी का गारंटीड एक्सेस देते हैं और इनमें लगातार मिलने वाले समर्थन और सुरक्षा संबंधी अपडेट्स भी शामिल हैं, जो आपके संगठन को संभावित रुकावटों से बचाने में मदद करते हैं.

किसे एक नॉन-जेन्युइन (जिसे बिना लाइसेंस वाला भी कहा जाता है) Adobe ऐप माना जाता है?

Adobe ऐप्स को तब नॉन-जेन्युइन माना जाता है, जब:

  • किसी ऐप को बिना इजाज़त के बदला गया है या हैक किया गया है.
  • ऐसी प्रोडक्ट की या खाते जिनकी पहचान चोरी हुए या पहले उपयोग किए गए के रूप में हुई है.
  • इसका उपयोग लाइसेंसिंग की उपयोग की शर्तों के अनुसार नहीं है.

नॉन-जेन्युइन Adobe ऐप्स का उपयोग करने से आपके संगठन को क्या जोखिम हो सकते हैं?

नॉन-जेन्युइन Adobe ऐप्स का उपयोग करने से डेटा सुरक्षा का जोखिम हो सकता है और व्यक्तियों व संगठनों, दोनों की उत्पादकता में रुकावट आ सकती है, जैसे कि:

  • ऐप के ठीक से काम न करने या विफल होने की संभावना बढ़ जाती है.
  • वायरस और मैलवेयर जैसे हानिकारक सॉफ़्टवेयर के संपर्क में आने से नेटवर्क की सुरक्षा, डिवाइस के काम करने की क्षमता और बिज़नेस व व्यक्तिगत डेटा को खतरा हो सकता है.

इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) का अनुमान है कि जो संगठन नकली या बिना लाइसेंस वाले ऐप्स लेते और इंस्टॉल करते हैं, उन्हें मैलवेयर का सामना करने का जोखिम तीन में से एक (29 प्रतिशत) होता है.*

नॉन-जेन्युइन Adobe का उपयोग करने पर आपके कर्मचारी किन प्रोडक्ट फ़ीचर्स से वंचित रह जाएँगे?

नॉन-जेन्युइन ऐप के ठीक से काम न करने या उनके डेटा के खतरे में पड़ने की संभावना के अलावा, आपके कर्मचारी उन फ़ीचर्स से भी वंचित रह सकते हैं जो केवल जेन्युइन Adobe ऐप्स में ही उपलब्ध हैं, जैसे कि:

  • टीम लाइब्रेरी: अपनी टीम के साथ एसेट शेयर करें और ब्रांडिंग को एक जैसा बनाए रखने के लिए एडिटिंग एक्सेस को नियंत्रित करें.
  • आसान सहयोग: फ़ीडबैक के लिए प्रीव्यू शेयर करें, साथ में एडिट करें और 180-दिन की हिस्ट्री वाले पिछले संस्करणों को रीस्टोर करें.
  • कहीं से भी एक्सेस: मोबाइल पर आइडिया कैप्चर करें, डेस्कटॉप पर उन्हें बेहतर बनाएँ और टैबलेट व स्मार्टफ़ोन पर अपना काम दिखाएँ.
  • कंपनी के एसेट की सुरक्षा: क्रिएटिव एसेट्स और लाइब्रेरी को बिज़नेस के अंदर रखकर उनकी सुरक्षा करें.

Adobe उन संगठनों की मदद के लिए कौन से प्रोग्राम ऑफ़र करता है जिनके पास नॉन-जेन्युइन ऐप्स हैं?

Adobe यह मानता है कि कई ग्राहक अनजाने में नॉन-जेन्युइन ऐप्स का उपयोग करते हैं और उन्हें इंस्टॉल कर लेते हैं, जिससे उनके संगठन के लिए गंभीर जोखिम पैदा हो जाते हैं. Adobe ने ऐसे प्रोग्राम्स में निवेश किया है जो ग्राहकों को खरीदारी और उपयोग के पूरे सफ़र के दौरान सहायता देने के लिए बनाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • अपने ग्राहकों को तब सूचित करना जब उनके पास नॉन-जेन्युइन ऐप्स हों, चाहे इंस्टॉलेशन के समय या प्रोडक्ट के उपयोग के दौरान.
  • पहचाने गए नॉन-जेन्युइन Adobe ऐप्स की जानकारी देना और सुरक्षा संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद के लिए टूल्स और संसाधन उपलब्ध कराना.
  • भविष्य में नॉन-जेन्युइन ऐप्स को इंस्टॉल और उपयोग होने से रोकने के लिए संगठनों के साथ मिलकर काम करना.

मैं अपने संगठन को नॉन-जेन्युइन Adobe ऐप्स के इंस्टॉलेशन से कैसे बचा सकता/सकती हूँ?

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको सिर्फ़ जेन्युइन Adobe ऐप्स ही मिलें, Adobe.com या किसी अधिकृत विक्रेता से सीधे ऐप्स खरीदें और डाउनलोड करें. कर्मचारियों को ईमेल और ऑनलाइन सुरक्षा के सबसे अच्छे तरीकों के बारे में जानकारी दें और खास तौर पर, बिना जांचे-परखे स्रोतों से फ़ाइलें डाउनलोड करने और उन्हें चलाने के संभावित नतीजों के बारे में समझाएँ. कर्मचारियों को नेटवर्क डिवाइस पर सॉफ़्टवेयर ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने और चलाने से रोकें, जब तक कि इसके लिए पहले से स्वीकृति न ली गई हो.

यदि मुझे लगता है कि मेरा कोई Adobe ऐप जेन्युइन नहीं है, तो मैं क्या कर सकता/सकती हूँ?

  • यदि आपको Adobe से कोई ईमेल, फ़ोन कॉल या इन-ऐप सूचना मिली है जिसमें बताया गया है कि आपका ऐप नॉन-जेन्युइन है, तो ज़्यादा जानकारी पाने और जेन्युइन Adobe ऐप्स पाने के विकल्प देखने के लिए उस सूचना पर क्लिक करें, या ज़्यादा जानकारी के लिए Adobe ग्राहक सेवा से संपर्क करें.
  • यदि आपके संगठन में कोई और व्यक्ति जिसके पास सॉफ़्टवेयर खरीदने की ज़िम्मेदार होती है (जैसे कि आपका IT व्यवस्थापक), तो आप उनसे यह पता कर सकते हैं कि सॉफ़्टवेयर कैसे प्राप्त किया जाए.
  • यदि Adobe ऐप इंस्टॉल करते समय आपको कोई सूचना मिली है, तो हो सकता है कि गलत उपयोग की वजह से Adobe ने सीरियल नंबर ब्लॉक कर दिया हो. इसे ठीक करने के तरीके के बारे में निर्देशों के लिए सूचना लिंक को फ़ॉलो करें.

Adobe नॉन-जेन्युइन ऐप्स की उपलब्धता कम करने में कैसे मदद करता है?

Adobe धोखाधड़ी की प्रवृत्तियों की निगरानी करके, ज्ञात समस्याओं को रोककर, संभावित अंतरालों को बंद करके और दोषी आपूर्तिकर्ताओं पर मुकदमा करके स्रोत पर धोखाधड़ी को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम करता है. हम अपनी धोखाधड़ी का पता लगाने की क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार काम करते हैं, ताकि Adobe ऐप्स को बिना अनुमति के बदलने और वितरित करने से रोका जा सके. हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक जेन्युइन Adobe ऐप्स और सेवाओं का पूरा लाभ उठाएँ. हमारे धोखाधड़ी निवारण प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, https://www.adobe.com/trust/fraud-prevention.html पर जाएँ.

Adobe Genuine Service (AGS) के बारे में

Adobe Genuine Service (AGS) क्या है?

Adobe Genuine Service एक ऐसी सर्विस है जो कई Adobe ऐप्स के साथ आती है. यह सर्विस समय-समय पर यह जांचती है कि इंस्टॉल किए गए Adobe ऐप्स जेन्युइन हैं या नहीं. इससे डिवाइस को सुरक्षा से जुड़ी कमज़ोरियों और हानिकारक मैलवेयर से बचाने में मदद मिलती है, जो नॉन-जेन्युइन ऐप्स में हो सकते हैं. यदि नॉन-जेन्युइन Adobe ऐप्स मिलते हैं, तो AGS आपको सूचना के ज़रिए सूचित कर सकता है. सूचनाओं में समस्या को हल करने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी होती है. धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को रोकने और आपके कंप्यूटर को सुरक्षित रखने में मदद के लिए, Adobe नॉन-जेन्युइन Adobe को बंद कर सकता है. AGS के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक करें.

Adobe यह पता लगाने के लिए किस तरह का डेटा इकट्ठा कर रहा है कि Adobe ऐप्स जेन्युइन हैं या नहीं?

Adobe Genuine Service (AGS) अलग-अलग Adobe ऐप्स के संस्करणों की जाँच करती है, इसका लक्ष्य Adobe सॉफ़्टवेयर सीरियल नंबर, लाइसेंस प्रकार और Adobe कोड जैसे डेटा की जाँच करके, इंस्टॉल किए गए Adobe ऐप्स की प्रामाणिकता और लाइसेंस की वैधता को सत्यापित करना है.

क्या मैं Adobe Genuine Service (AGS) को अनइंस्टॉल कर सकता/सकती हूँ?

AGS में औटोमेटिक अनइंस्टॉल फ़ीचर शामिल है. यदि आप किसी डिवाइस से सभी Adobe ऐप्स को अनइंस्टॉल करते हैं, चाहे वे ऐप्स जेन्युइन हों या नहीं, तो AGS अपने-आप अनइंस्टॉल हो जाएगा.

हमने पाया है कि कई ग्राहक इस बात से अनजान हैं कि उन्होंने ऐसे Adobe ऐप्स और सेवाएँ इंस्टॉल की हैं या खरीदी हैं जो जेन्युइन नहीं हैं और स्थिति को समझने के लिए उन्हें अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता हो सकती है. इसलिए, हम सुझाव देते हैं कि आप Adobe ऐप्स का उपयोग करने वाले सभी डिवाइस पर AGS चलाना जारी रखें. हालाँकि, यदि आप AGS को मैन्युअल रूप से अनइंस्टॉल करने का निर्णय लेते हैं, तो यहाँ दिए गए निर्देशों का पालन करें.

हालाँकि AGS को अनइंस्टॉल किया जा सकता है, लेकिन Adobe के पास धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से Adobe ऐप्स को सुरक्षित रखने के लिए दूसरे तरीकों का उयोग करने का अधिकार है, जिन्हें हमारी गोपनीयता नीति के अनुसार अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता.

Adobe ऐप्स की सूचना के बारे में – प्रोडक्ट के उपयोग या इंस्टॉलेशन के दौरान मिलने वाली सूचना

मुझे एक सूचना मिली है जिसमें बताया गया है कि मेरे संगठन में एक या उससे ज़्यादा नॉन-जेन्युइन Adobe ऐप्स इंस्टॉल हैं. इसका क्या मतलब है?

यदि आपको या आपके संगठन में किसी को कोई सूचना मिली है, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि Adobe Genuine Service (AGS) ने आपके सिस्टम पर ऐसे Adobe ऐप्स का पता लगाया है जो जेन्युइन नहीं हैं. इस समस्या का समाधान करने के लिए, आपको सूचना में दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए.

यदि मैं काम करते समय सूचना को अनदेखा कर दूँ तो क्या होगा?

यदि आप Adobe Genuine Service (AGS) से मिलने वाले नोटिस और चेतावनियों को नज़रअंदाज़ करते हैं, तो Adobe धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को रोकने और आपके कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए उन ऐप्स को बंद कर सकता है जो जेन्युइन नहीं हैं.

अमान्य सीरियल नंबर्स और रिडेम्पशन कोड क्या हैं?

सीरियल नंबर्स और रिडेम्पशन कोड को अमान्य माना जाता है अगर वे लीक हुए और गैर-कानूनी तरीके से बांटे गए होते हैं, या उनका उपयोग लाइसेंसिंग की शर्तों (जिसमें एंड-यूज़र लाइसेंस एग्रीमेंट सहित) के अनुसार नहीं होता है. जब Adobe को इस धोखाधड़ी वाली गतिविधि का पता चलता है, तो अमान्य सीरियल नंबर्स और रिडेम्पशन कोड को निष्क्रिय कर दिया जाता है और आगे उपयोग के लिए ब्लॉक कर दिया जाता है. उपयोगकर्ताओं को केवल यह एहसास हो सकता है कि ऐप्स को इंस्टॉल या रीइंस्टॉल करने का प्रयास करते समय एक सीरियल नंबर निष्क्रिय कर दिया गया है और उन्हें इस समस्या के समाधान के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए.

Adobe Genuine - वॉल्यूम मिटिगेशन

मुझे यह सूचना क्यों मिली कि मेरे संगठन के सीरियल नंबर्स धोखाधड़ी से प्रभावित हो सकते हैं?

आपको शायद एक ईमेल मिला होगा जिसमें बताया गया है कि हमारे धोखाधड़ी रोकने वाले विशेषज्ञों ने आपकी कंपनी द्वारा उपयोग किए जा रहे Adobe ऐप्स से जुड़े Adobe सीरियल नंबर्स के मामले में धोखेधड़ी वाले व्यवहार का पता लगाया है. धोखाधड़ी से प्रभावित सीरियल नंबर वह होता है जिसे कॉपी किया गया हो, चुराया गया हो, बेचा गया हो या उसका दुरुपयोग किया गया हो. अधिक जानकारी के लिए ईमेल का उत्तर दें.

मुझे क्या करना चाहिए?

काम में कम से कम रुकावट आए, इसके लिए Adobe आपको हर प्रभावित सीरियल नंबर के बदले एक नया सीरियल नंबर प्रदान करेगा. निरंतर दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रत्येक प्रभावित सीरियल नंबर को निष्क्रिय कर दिया जाएगा. जिन मौजूदा इंस्टॉलेशन में प्रभावित सीरियल नंबर्स का उपयोग किया गया है, उन्हें अनइंस्टॉल करना होगा और री-इंस्टॉलेशन या नए इंस्टॉलेशन के लिए नए सीरियल नंबर्स का उपयोग करना होगा.

क्या धोखाधड़ी से प्रभावित सीरियल नंबर्स को बदलने के लिए हमें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा?

नहीं, दूसरे सीरियल नंबर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के उपलब्ध कराए जाएँगे. हालाँकि, भविष्य में किसी भी तरह की रुकावट से बचने के लिए यह सुनिश्चित करें कि नए सीरियल नंबर्स सुरक्षित रखे जाएँ और उनका उपयोग सिर्फ़ अधिकृत कर्मचारी द्वारा ही किया जाए.

मेरे संगठन के सीरियल नंबर्स क्यों निष्क्रिय किया जा रहे हैं?

हो सकता है कि आपको ऐसे ईमेल मिले हों जिनमें बताया गया हो कि हमारे धोखाधड़ी रोकने वाले विशेषज्ञों ने आपकी कंपनी द्वारा उपयोग किए जा रहे ऐप्स से जुड़े Adobe सीरियल नंबर्स के संबंध में धोखाधड़ी वाले व्यवहार का पता लगाया है. लगातार हो रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावित सीरियल नंबर्स को निष्क्रिय कर दिया जाएगा. प्रभावित सीरियल नंबर्स का उपयोग करने वाले मौजूदा इंस्टॉलेशन को अनइंस्टॉल किया जाना चाहिए. नए सीरियल नंबर्स प्रदान किए जाएँगे और इनका उपयोग रीइंस्टॉलेशन और नए इंस्टॉलेशन के लिए किया जाना चाहिए.

* सॉफ़्टवेयर मैनेजमेंट: सुरक्षा की अनिवार्यता, व्यावसायिक अवसर, BSA ग्लोबल सॉफ़्टवेयर सर्वे, जून 2018.